ये दुनिया एक सुख दुःख की बगिया, फूल बनकर इसे महकाते रहो, तुम बस
मुस्कुराते रहो, हर पल हर लम्हा ज़िन्दगी का कीमती है दोस्तों, समेटकर
बाँहों में इन्हें मीठी यादें बनाते रहो, कभी लगे जब ज़िन्दगी उदास सी
मायूस सी, खोलकर बाहें अपनी, ख़ुशी के ये पल लूटाते रहो, तुम बस
मुस्कुराते रहो, दिल से ढूंढो तो पाओगे हर साज़ ज़िन्दगी में, जोड़कर
इन साज़ों को, गीत ख़ुशी के बनाते रहो, कभी जब गिरने को हो आंशु आँखों
से, बंद कर आँखें अपनी, ख़ुशी के ये गीत गाते रहो, तुम बस मुस्कुराते
रहो, माना की ग़म तो ज़िन्दगी में आते ही रहेंगे, ग़मों को लगाकर गले,
दोस्त अपना बनाते रहो, देखना एक दिन ज़िन्दगी आकर कहेगी तुमसे, इसी
तरह लोगों को ज़िन्दगी जीना सिखाते रहो, तुम बस मुस्कुराते रहो..
Click here